आगामी त्यौहारों को लेकर एक्शन में रनिया पुलिस थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने पुलिस बल के साथ सदर बाजार में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रनिया। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और जन-सुरक्षा बनाए रखने के लिए रनिया पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गई है। शुक्रवार शाम ठीक 7 बजे रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने अपने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मुख्य सदर बाजार रनिया में सघन पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।
गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय सर्राफा कारोबारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
वाहनों की चेकिंग और काली फिल्म पर कार्रवाई
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से बाजार के मुख्य चौराहों पर पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की कड़ी चेकिंग की गई। इस दौरान एक वैन पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया तथा वाहन स्वामी को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई।
Post a Comment
0 Comments