वन माफिया के हौसले बुलंद, मर्दनपुर रोड पर नीम का नीम का हरा पेड़ काटा गया
कानपुर देहात (रनिया)। गजनेर थाना क्षेत्र के सरवन खेड़ा–मर्दनपुर रोड पर इन दिनों लकड़ी माफिया पूरी तरह बेलगाम नजर आ रहे हैं। पर्यावरण को ताक पर रखकर माफिया धड़ल्ले से फलदार और हरे-भरे वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। ताजा मामला मर्दनपुर रोड का है, जहां बेखौफ लकड़ी माफिया ने एक विशालकाय नीम के हरे पेड़ को काट डाला। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध कटान से ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि वन माफिया क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और बेधड़क प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के दरोगा सचिन गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही सरवन खेड़ा-मर्दनपुर रोड पर हरे पेड़ के कटान की सूचना मिली, टीम तुरंत हरकत में आई। विभागीय टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। दरोगा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि इस अवैध कटान में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
.jpg)
Post a Comment
0 Comments