रनिया, कानपुर देहात शनिवार को रनिया थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर के समय सभी लेखपाल हाथों और बांहों पर काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में पहुंचे और सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
तहसील अकबरपुर के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अपनी विभिन्न लंबे समय से लंबित मांगों और वेतन विसंगतियों को लेकर अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को विवश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शासन स्तर पर लेखपालों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन तय कार्यक्रम के अनुसार आगे भी जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन और समाधान दिवस के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर
राकेश मिश्रा तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ
लेखपाल सचिन कुमार गौतम प्रदीप गौर
विकास मिश्रा
मिलन द्विवेदी
सहित अन्य कई लेखपाल साथी भी काली पट्टी बांधकर प्रशासनिक कार्यों में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। लेखपालों के इस मुखर प्रदर्शन से प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना रहा।
Post a Comment
0 Comments